उत्तराखण्ड

Big Breaking:-पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गुजरात रवाना, अंकिता भंडारी केस में 24 नवंबर को नार्को टेस्ट

अंकिता भंडारी केस में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। जाने पहले उन्होंने सीबीआई जांच सपोर्ट करने की बात कही।

अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में सीबीआई जांच तेज हो गई है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार हो गए हैं। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने सीबीआई जांच को समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अंकिता बिटिया को न्याय दिलाने के लिए होने वाली जांच में वह पूरा सहयोग करेंगे। इसी सिलसिले में सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर रवाना हो गए हैं। उनका नार्को टेस्ट 24 नवंबर को होना है।

अंकिता केस में सपोर्ट की बात कही

सोमवार को गांधीनगर रवाना होने से पहले सुरेश राठौर ने बयान जारी कर कहा कि अंकिता बिटिया केस के संबंध में होने वाली सीबीआई जांच को वह सपोर्ट करेंगे। सीबीआई का नोटिस उन्हें प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी को मामले की जांच में उनका पूरा सहयोग मिलेगा। राठौर के अनुसार वह नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर जा रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत 24 नवंबर को उनका नार्को टेस्ट होगा।

उत्तराखंड सरकार की सिफारिश पर सीबीआई कर रही जांच

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार ने भी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जिसके बाद अंकिता के परिवार को न्याय की मांग उठती रही है। सीबीआई ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। पहले पूर्व विधायक सुरेश राठौर से खुद सीबीआई की टीम ने हरिद्वार आकर पूछताछ की थी। उसके बाद उर्मिला सनावर से भी मामले की जानकारी जुटाई गई। जेल से बाहर आने के बाद उर्मिला सनावर ने देहरादून में सीबीआई के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। उर्मिला के साथ साथ सुरेश राठौर का भी सीबीआई नार्को टेस्ट कराएगी। इसी बीच सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की ओर से सीबीआई जांच में सहयोग करने और नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना होने का बयान सामने आया है।

राठौर का 24 नवंबर को नार्को टेस्ट

राठौर ने कहा कि वह अंकिता भंडारी के मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए जांच प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीबीआई जांच को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और वह जांच में अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं। दौरान सुरेश राठौर ने बताया कि वो गांधीनगर, गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं। कल 24 नवम्बर को उनका नार्को टेस्ट होना है। वहीं अब गांधीनगर में होने वाले नार्को टेस्ट पर सभी की नजरें रहेंगी। राठौर के इस बयान के बाद मामले की जांच को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। उनका कहना है कि जांच की प्रक्रिया में वह पूरी तरह सहयोग करेंगे

बता दे कि अंकिता भंडारी से जुड़े ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें दावा किया गया कि यह ऑडियो सुरेश राठौड़ और उनकी कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच हुई बातचीत का है। वायरल ऑडियो में दोनों अंकित भंडारी कैस से जुड़ी बातें करते हुए सुनाई दिए। ऑडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक हलचल मच गई थी। उर्मिला और सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में कई मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top