Department

Big Breaking:-नीट से लेकर यूटीयू पेपर लीक पर उत्तराखंड में आक्रोश, हल्द्वानी में CJP का प्रदर्शन

नीट-यूजी और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामलों को लेकर हल्द्वानी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और तकनीकी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

हल्द्वानी। परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के प्रकरण सामने आने से लोगों में गुस्सा है। दिल्ली से लेकर तमाम इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में कॉकरोच जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी विरोध का आह्वान किया है।

इसका प्रभाव कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी देखने को मिल रहा है। यहां बुद्ध पार्क में उत्तराखंड क्रांति दल, आइसा, परिर्वतन कामी छात्र संगठन सहित अन्य संगठनों के लोग जुटे हैं।

एनएसयूआई कार्यकर्ता एकजुट

प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में भी एनएसयूआई कार्यकर्ता एकजुट हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर से बुद्ध पार्क तक रैली निकालेंगे।

जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि नीट-यूजी पेपर लीक मामला और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख है। इसके अलावा उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में भी पेपर लीक का प्रकरण सामने आया है। जो राज्य सरकार के दावों की पोल खोल रहा है।

पहले प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का रिकार्ड बन रहा था और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं में भी पारदर्शिता नहीं है। ऐसे तकनीकी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई है। बुद्व पार्क से 12:30 बजे सभी संगठन एकत्र होकर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय तक रैली निकालेंगे। यहां डीएम ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रीय और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top