मसूरी में बुधवार रात हुई मूसलधार बारिश के कारण हुसैन गंज क्षेत्र में रास्ते का पुश्ता ढह गया, जिससे एक भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई।
मसूरी। मानसून की बारिश ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मसूरी में बुधवार रात मूसलधार बारिश हुई। इस दौरान हुसैन गंज क्षेत्र में रास्ते का पुश्ता भरभरा कर गिर गया।
पत्थर एक भवन की छत पर गिरा, जिससे छत क्षतिग्रस्त हो गई। जिस समय पुश्ता गिरा भवन के कमरे में कोई नहीं था। जिस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।
सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद पवन थलवाल के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।