Department

Big Breaking:-काशीपुर में पहले जमीन के नाम पर लाखों ठगे, फिर फर्जी चेक से किया गुमराह; तीन बिल्डरों पर केस

काशीपुर में पूर्व सैनिक से जमीन के नाम पर 22.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई, जहां आरोपियों ने फर्जी चेक देकर गुमराह किया।

काशीपुर। कालोनाइजर्स ने 22.40 लाख रुपये में पूर्व सैनिक को जमीन दिलाई। पूर्व सैनिक जब दाखिल खारिज कराने पहुंचा तो पटवारी ने बताया कि आपने जिस शाकिर अली से जमीन खरीदी वह उसके नाम नहीं है।

पिछले वर्ष मामला कुमाऊं आयुक्त तक पहुंचा तो आरोपितों ने गलती स्वीकारते हुए रुपये लौटाने की बात कही। आराेपितों ने बैंक चेक दिए तो वह बाउंस हो गए। आरोपितों से अब धमकियां मिल रही है। कुंडा थाना पुलिस ने तीन आरोपितों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी की है।

तीन बिल्डरों पर केस

पीरूमदारा निवासी ओम सिंह रावत ने बताया कि 2018 में यूके कालोनाइजर्स के बिल्डर सुनहरी मस्जिद निवासी शाकिर अली पुत्र साबिर, जसपुर खुर्द निवासी एहसान अली पुत्र मोहम्मद अली व ग्राम बैलजुड़ी निवासी निजामुद्दीन पुत्र मोहम्मद जकी से शाहगंज चौकी सूर्या क्षेत्र में पत्नी के नाम जमीन खरीदी। आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से उनसे धोखाधड़ी की।

जून 2025 में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत करने के बाद स्थानीय चौकी में आरोपितों ने लिखित माफीनामा देते हुए भूमि खरीद की राशि के चेक दिए।

आरोपितों ने जानबूझकर फर्जी व अमान्य चेक देकर फिर से धोखाधड़ी की गई। जिंदगीभर की पूंजी जाने से पूर्व फौजी की पत्नी मानसिक रूप से अस्वच्छ हो चुकी हैं। दौड़भाग करते हुए वह भी परेशान हैं। सेना में कार्यरत बेटा भी चिंतित है।

दूसरी की जमीन का कराया बैनामा, चार पर प्राथमिकी

काशीपुर : आइटीआइ कोतवाली क्षेत्र में धोखाधड़ी से जमीन बेचने का मामला सामने आया है। मुकेश कुमार पुत्र स्व. रामेश्वरदयाल निवासी बी-23, रिट्रीट अपार्टमेंट, आइपी एक्सटेंशन, दिल्ली निवासी ने कहा है कि मार्च 2007 को उन्होंने ग्राम महुआखेड़ा गंज में नंद नगर इंडस्ट्रीयल स्टेट फेज-एक काशीपुर में औद्योगिक भूमि का प्लाट लिया था।

प्लाट की बाउंड्री की है और कमरे बने हुए हैं। वह दिल्ली में रहते हैं। आरोप है कि विनय कुमार पुत्र शिव कुमार जिंदल व अंशुल जिंदल पुत्र विनय कुमार जिंदल ने प्लाट को अपना बताकर सितंबर 2024 में सीलमपुर गांधीनगर पूर्वी दिल्ली निवासी नरगिश जहां पत्नी राशिद अली व मोहम्मद अनस पुत्र राशिद अली के नाम बैनामा करा दिया। अब धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने विक्रेता व खरीदार चारों पर धोखाधड़ी में प्राथमिकी कर ली है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top