Department

Big Breaking:-पिटकुल में कर्मचारियों को सौगात: 30 कार्मिकों की पदोन्नति 27 तकनीशियन बने अवर अभियंता

पिटकुल में 30 कार्मिकों को पदोन्नति मिली है, जिसमें 27 तकनीशियन ग्रेड-प्रथम और द्वितीय को अवर अभियंता बनाया गया है।

देहरादून। पिटकुल में 30 कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ मिला है। प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुमोदन के बाद 27 तकनीशियन ग्रेड-प्रथम और द्वितीय (विद्युत) को अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिकी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इन पदों पर पदोन्नति के लिए 12 अगस्त को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार समिति की संस्तुति के बाद मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग ने पदोन्नति के आदेश जारी किए।

इसके अलावा 13 अगस्त को आयोजित विभागीय परीक्षा के बाद लिपिकीय संवर्ग के तीन कार्मिकों को सहायक लेखाकार के पद पर पदोन्नति दी गई। इस तरह कुल 30 कार्मिकों को पदोन्नति मिली है।

प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने पदोन्नत कार्मिकों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा और टीम भावना के साथ काम करने तथा पिटकुल के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में योगदान देने के लिए कहा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top