Nainital

Big Breaking:-नैनीताल के रामनगर में गुलदार ने पालतू कुत्ते का किया शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

रामनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मोहन के गेट पर एक गुलदार ने पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

रामनगर (नैनीताल)। अभी तक कुत्ते आवासीय परिसरों के भीतर घूम रहे थे।अब गुलदार विद्यालय तक पहुंचने लगे हैं।

राजकीय इंटर कालेज मोहान के गेट पर गुलदार ने पालतू कुत्ते को हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। गुलदार के हमले की यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई।

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत मोहान गांव में राजकीय इंटर कालेज है। यहां छात्र-छात्राएं दोनों पढ़ते हैं। चूंकि यह क्षेत्र कार्बेट व रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के जंगल से लगा हुआ है।

ऐसे में यहां हिसंक वन्य जीवों की आवाजाही होती रहती है। अब गुलदार स्कूल तक पहुंचने लगे हैं।

शनिवार की रात में नजदीकी एक ग्रामीण का पालतू कुत्ता घर के बाहर राइंका के गेट पर घूम रहा था। इस बीच घात लगाए गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर दिया।

कुछ ही देर में कुत्ता मर गया। इसके बाद गुलदार कुत्ते को जबड़े में दबोचकर ले गया। गुलदार के स्कूल तक पहुंचने व उसके मुंह में खून लगने से गुलदार दोबारा भी उस क्षेत्र में आ सकता है।

बताया जा रहा है कि गुलदार की मूवमेंट पिछले एक सप्ताह से घटना स्थल के आसपास देखी जा रही थी। इस घटना ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर भी चिंता बढ़ा दी है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य पंकज ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के आने पर गेट बंद कर देते हैं। ताकि बच्चे स्कूल से बाहर न जा पाएं।इसके अलावा छात्रों को समूह में स्कूल आने व घर जाने के लिए कहा गया है।

वन कर्मियों को घटना की जानकारी दे देी गई है। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने प्रधानाचार्य से बात कर घटना की जानकारी लेते हुए सुरक्षा बरतने के लिए कहा है। संबंधित स्टाफ को भी निर्देशित किया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top