उत्तराखण्ड

Big Breaking:-नेपाल बॉर्डर के गांवों पर केंद्र का फोकस, सड़क से रोजगार तक होगा विकास

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों के नेपाल सीमा से सटे 40 गांवों को केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 के तहत जीवंत किया जाएगा।

देहरादून। नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के तीन जिलों पिथौरागढ़, चंपावत व ऊधम सिंह नगर के 40 गांव अब जीवंत होंगे।

केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (वीवीपी) 2.0 में शामिल इन गांवों के लिए क्षेत्र विशेष रणनीति का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

इसके तहत गांवों को आजीविका विकास, सड़क संपर्क, मूलभूत अवस्थापना, ग्रिड से विद्युतीकरण, दूरसंचार, पर्यटन व संस्कृति, कौशल विकास, सहकारिता व शिक्षा संबंधी घटकों से संतृप्त किया जाएगा।

इन्हीं विषयों को केंद्र में रखते हुए विकास योजनाओं के प्रस्ताव संबंधित जिलों से तैयार कराए जा रहे हैं। फिर केंद्र सरकार को समग्र प्रस्ताव भेजा जाएगा। महत्वपूर्ण यह कि इन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार ही धनराशि उपलब्ध कराएगी।

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष वीवीपी-2.0 की घोषणा कर इसमें राज्य के नेपाल सीमा से लगे 40 गांवों को सम्मिलित किया था। इसके बाद केंद्र के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

अपर सचिव ग्राम्य विकास एवं राज्य में वीवीपी की नोडल अधिकारी अनुराधा पाल के अनुसार इन सभी 40 गांवों का सत्यापन कर इसकी सूचना संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है।

इसके साथ ही पिथौरागढ़, चंपावत व ऊधम सिंह नगर जिलों के छह विकासखंडों के 964 गांवों का भी सत्यापन कराया जा चुका है। अब जिलों से वीवीपी 2.0 में चयनित गांवों की विकास योजनाओं के प्रस्ताव मिलने पर इन्हें केंद्र को भेजा जाएगा।

आजीविका विकास पर विशेष जोर

वीवीपी 2.0 के तहत स्थानीय निवासियों के माध्यम से सीमा सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक समर्थन सुनिश्चित कर बेहतर जीवन स्तर और आजीविका के पर्याप्त अवसर प्रदान करने पर विशेष जोर रहेगा।

अपर सचिव पाल के अनुसार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन गांवों में ऐसे युवाओं को चिह्नित किया जाए, जो स्वरोजगार के इच्छुक हों। फिर उन्हें इस संबंध में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वीवीपी 2.0 में चयनित गांव, जिनके लिए बन रही योजनाएं

  • चंपावत :- पसम, मांडुआ, तारकुली, अम्नी, सैलागाड, तामली, पोलप, देवीपुर, सैलानी गोट, नैघुंट, चूका।
  • पिथौरागढ़:– बगड़ीहाट, द्वालीसेरा, ड्योड़ा, तितरी, चमतोली, बलतड़ी, गेठीगाड़ा, हल्दू, जमतड़ी, कनारी, क्वीतड़, तड़ेमिया, तड़ीगांव, रज्यूड़ा, फिलम, कालिका, रमतोली, धारचूला देहात, जुम्मा, स्यांकुरी, जयकोट, पांगला, बूंदी, खेत।
  • ऊधम सिंह नगर :- बनमाहोलिया, नारायण नगर (डाम गारा), कुमराहा, सिसिया-बन्धा, नगला तराई।
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top