Big Breaking:-पांच बार से लगातार हरिद्वार विधायक मदन कौशिक बने मंत्री, कॉलेज से शुरू की राजनीति

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक हरिद्वार से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। मधुर व्यवहार और संघर्षशीलता के लिए पहचाने जाने वाले कौशिक ने छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया।

हरिद्वार। मधुर व्यवहार और संघर्षशीलता के लिए पहचान रखने वाले नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एक दौर में खोया की आढ़त के कारोबार से भी जुड़े थे। शिक्षा ग्रहण करने के बाद कुछ समय उन्होंने इस कारोबार में हाथ आजमाया,

मगर समाज के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत लिए वह फिर सक्रिय राजनीति में आए। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, जिला भाजपा से लेकर प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।

2002 में वह पहली बार हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे। वर्ष 2007 से 2012 तक गठित मंत्रिमंडल में विद्यालयी शिक्षा, गन्‍ना विकास, चीनी उद्योग, आबकारी, नगर विकास, पर्यटन, संस्‍कृत, शिक्षा,

गन्‍ना विकास एंव वाह्य सहायतित परियोजना मंत्री रहे। मूलरूप से ग्राम इमलीखेड़ा निवासी मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा से लगातार पांच बार से विधायक चुने गए हैं।

यही नहीं, उनकी सांगठनिक क्षमता को देखते हुए 2012 में उन्हें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी दौरान वह विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भी रहे। भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार में वह कैबिनेट मंत्री थे और सरकार के प्रवक्ता का दायित्व भी निभाया। इसके अलावा संगठन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

जीवन परिचय

  • नाम : मदन कौशिक
  • पिता का नाम: स्‍व. रमेश चंद्र शर्मा
  • माता का नाम: स्‍व. श्‍यामो देवी
  • पता: 22बी, गली नं- 7, खन्‍नानगर ज्‍वालापुर हरिद्वार
  • जन्‍म : 11 जनवरी, 1965
  • जन्‍म स्‍थान: इमली खेड़ा रुड़की (हरिद्वार)
  • प्रारंभिक शिक्षा : इमली खेड़ा रुड़की (हरिद्वार)
  • शैक्षिक योग्‍यता : स्‍नातक

राजनीति विवरण

  • वर्ष 1985-86 में गुरुकुल कांगड़ी विश्‍वविद्याल से छात्र संघ अध्‍यक्ष रहे।
  • जिला संयोजक बजरंग दल हरिद्वार रहे।
  • वर्ष 2000 में जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार रहे।
  • वर्ष 2000 में जिला अध्‍यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार रहे।
  • वर्ष 2002 में प्रथम बार विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित हुए।
  • वर्ष 2002 से 2004 तक उत्‍तराखंड विधानसभा में सार्वजानिक उपक्रम एवं निगम समिति के सदस्‍य रहे।
  • वर्ष 2004 से 2007 तक उत्‍तराखंड विधानसभा में प्राक्कलन समिति में सदस्‍य रहे।
  • वर्ष 2007 में विधान सभा क्षेत्र हरिद्वार से विजयी हुए।
  • वर्ष 2007 से 2012 तक गठित मंत्रिमंडल में विद्यालयी शिक्षा, गन्‍ना विकास, चीनी उद्योग, आबकारी, नगर विकास, पर्यटन, संस्‍कृत, शिक्षा, गन्‍ना विकास एंव वाह्य सहायतित परियोजना मंत्री का पदभार ग्रहण किया।
  • वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी उत्‍तराखंड की ओर से पार्टी उपाध्‍यक्ष पद का दायित्‍व सौंपा गया।
  • वर्ष 2012 में पुन: विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित हुए।
  • वर्ष 2012 से प्रदेश भाजपा के मुख्‍य सचेतक के रूप में कार्य किया।
  • वर्ष 2012 से 2017 तक विधानमंडल के उप नेता प्रतिपक्ष रहे।
  • वर्ष 2013 में विधानसभा सदस्‍यों के वेतन भत्‍ते निधार्रण संबंधी समिति के सदस्‍य रहे।
  • वर्ष 2014 में सरकारी आश्‍वासन समिति के सभापति रहे।
  • दिसंबर 2014 में समाचार एवं आनुषंगिक विषयों की जांच समिति के सदस्‍य रहे।
  • 12 मार्च 2015 को गठित भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्‍य रहे।
  • सितंबर 2015 गठित वर्ष 2013 की आपदा अवधि में राहत कार्यों पर हुए व्‍यय के विषय में गठित जांच समिति में सदस्‍य रहे।
  • वर्ष 2017 में हरिद्वार विधानसभा से विजयी रहे।
  • मार्च 2017 में गठित मंत्रिमंडल में शहरी विकास, आवास, राजीव गांधी शहरी विकास, निर्वाचन, जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री का पदभार ग्रहण किया गया।
  • दो माई 2017 को उत्‍तराखंड सरकार की ओर राज्‍य सरकार का प्रवक्‍ता बनाया गया।
  • 12 मार्च 2021 में उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए गए।
  • मार्च 2022 में हरिद्वार विधानसभा से विजय रहे।
  • 20 मार्च 2026 में मंत्रिमंडल में शामिल हुए।
Ad Ad

सम्बंधित खबरें