Department

Big Breaking:-जौलीग्रांट से बदरी-केदार धाम के लिए गुरुवार को शुरू होगी हेली सेवा, हेलीपैड पहुंचा एमआई 17

गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे से रुद्राक्ष एविएशन का एमआई 17 हेलीकॉप्टर बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा।

जौलीग्रांट हेलीपैड से गुरुवार सुबह से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। संबंधित कंपनी का हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट पहुंच चुका है।

गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे से रुद्राक्ष एविएशन का एमआई 17 हेलीकॉप्टर बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। इस हेलीकॉप्टर में एक बार में कुल 20 श्रद्धालु दो धामों के लिए रवाना होंगे। यह हेलीकॉप्टर दिन में दो फेरे लगाएगा। जिससे एक दिन में कुल 40 यात्री दो धामों के लिए रवाना होंगे और इतने ही यात्री वापस जौलीग्रांट पहुंचेंगे।

मंगलवार को दिल्ली से आई  डीजीसीए की टीम द्वारा हेलीकॉप्टर का निरीक्षण कर हेलिपैड पर मौजूद तमाम सुविधाओं को जांचा गया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:00 बजे हेलीकॉप्टर दो धामों के लिए उड़ान भरेगा। कंपनी का हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट से लगातार चौथे साल दो धामों के लिए अपनी उड़ान भरेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top