Department

Big Breaking:-केदारनाथ धाम में पटाखे जलाने पर मध्य प्रदेश के व्यक्ति पर FIR, इंस्टाग्राम यूजर पर कानूनी कार्रवाई

केदारनाथ मंदिर परिसर में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

रुद्रप्रयाग। इंटरनेट मीडिया पर केदारनाथ में पटाखे जलाकर धाम की पवित्रता भंग करने एवं आस्था को ठेस पहुंचाने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी एक इंस्टाग्राम यूजर के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मर्यादित आचरण न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इंटरनेट मीडिया मानीटरिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि सुमित के ब्लाग नामक इंस्टाग्राम आइडी चलाने वाले सुमित नामक युवक ने एक वीडियो प्रसारित किया है।

इस वीडियो में वह केदारनाथ मंदिर परिसर के सामने अपने दोस्तों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन का जश्न मनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़ने की पुष्टि कर रहा है।

केदारनाथ जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर इस प्रकार का कृत्य करने और उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंची है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्तर से कोतवाली सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (3) का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही तथा अभियुक्तों की पहचान प्रचलित है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया यूजर्स से अपील की कि धामों की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखें।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top