
देहरादून से बड़ी खबर: आईएएस अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार के पिता का निधन, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
देहरादून। उत्तराखंड में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार के पिता का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और चेन्नई स्थित एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को उनका देहांत हो गया।
निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार के पिताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।
अधिकारी जगत और प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।









