Department

Big Breaking:-दो-तीन दिन में रातें होंगी और सर्द, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया 19 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दो-तीन दिन में प्रदेश की रातें और सर्द होंगी।

भले उत्तराखंड में दिन में खिल रही चटक धूप से ठंड का अहसास कम हो रहा हो, लेकिन आने वाले दो-तीन दिन में प्रदेश भर की रातें सर्द होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 19 नवंबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

बीते कुछ दिनों से दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से रातें सर्द होने लगी हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। हालांकि फिलहाल बारिश की इस सप्ताह कोई संभावना नहीं है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top