उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारियों के तबादले, हल्द्वानी-पिथौरागढ़ को मिले नए डीएफओ

उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं, जिसमें दीपक सिंह पिथौरागढ़ के डीएफओ और आदित्य रत्न हल्द्वानी के डीएफओ बने हैं।

हल्द्वानी। उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले हो गए हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस ) के अधिकारी दीपक सिंह और आदित्य रत्न का करीब दो महीने में दोबारा तबादला हो गया है।

दीपक सिंह को अब पिथौरागढ़ डिवीजन का डीएफओ बनाया गया है, जबकि आदित्य रत्न को हल्द्वानी डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग का कार्यभार अब आईएफएस राहुल मिश्रा संभालेंगे। वह इससे पहले कार्बेट टाइगर रिजर्व में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।

अल्मोड़ा से तराई पूर्वी वन प्रभाग में तबादला

दीपक सिंह का पांच अगस्त को अल्मोड़ा से तराई पूर्वी वन प्रभाग में तबादला किया गया था। अब उन्हें वहां से पिथौरागढ़ डिवीजन भेजा गया है।

इसकी वजह यह बताई गई कि अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता, प्रशासनिक आवश्यकता और अधिकारी के कार्यानुभव को देखते हुए तय कार्यकाल पूरा होने से पहले ट्रांसफर किया जा रहा है। इसी तरह आदित्य रत्न का भी अगस्त में बागेश्वर से पिथौरागढ़ डिवीजन में भेजा गया था। अब उनको पिथौरागढ़ से हल्द्वानी वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है।

आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए मिले अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रशासनिक हित में उनके तबादले का निर्णय लिया गया है। इसी तरह राजाजी नेशनल पार्क की डिप्टी डायरेक्टर पंडित शिरीन संजय का तबादला कार्बेट टाइगर रिजर्व की डिप्टी डायरेक्टर के रूप में किया गया है। वहीं अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का भी कार्यभार दिया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top