उत्तराखण्ड

Big Breaking:-आईआईटी रुड़की के शोधार्थी का शव नहर से बरामद, तीन दिन से था लापता

आइआइटी रुड़की के पीएचडी शोधार्थी मोहित कुमार का शव मंगलौर की आसफनगर नहर के झाल से बरामद हुआ है। वह तीन दिन से लापता थे।

रुड़की। आइआइटी रुड़की से पीएचडी कर रहे है शोधार्थी का शव रविवार शाम मंगलौर के आसफनगर नहर के झाल से बरामद हुआ है।

उसकी शिनाख्त मोहित कुमार (40) पुत्र जवाहर लाल आर्य निवासी नैनीताल के रूप में हुई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से लापता था। मोहित आइआइटी परिसर के कार्टले भवन छात्रवास में रहता था और इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग छठे समेस्टर का शोधार्थी था।

उसके कमरे से एक नोट बुक मिली है। पुलिस ने नोट बुक को कब्जे में ले लिया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top