क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून में नौकरानी के पति ने की लूट, आंखों में स्प्रे डालकर किया परिवार को बेहोश

देहरादून के बसंत विहार में नौकरानी के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में लूटपाट की। उन्होंने परिवार के सदस्यों की आंखों में स्प्रे डालकर एक लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूटे, पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार में नौकरानी के पति ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पॉश इलाके में रात के समय घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की आंखों में स्प्रे कर एक लाख की नकदी समेत सोने चांदी के आभूषण लूट किए गए।

बताया जा रहा है कि नौकरानी और उसका पति डेढ़ महीने पहले ही घर से चले गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार देर रात की है। बसंत विहार के कांवली गांव में रमेश कौर का घर है। उन्होंने काम के लिए घर पर नौकरानी रखी थी। नौकरानी के साथ घर में ऊपर कमरे में वह अपने पति के साथ रहती थी। एक से डेढ़ महीने पहले ही दोनों घर से चले गए थे।

बताया जा रहा है सोमवार की रात नौकरानी का पति अपने साथियों के साथ आया और घर में परिवार के सदस्यों की आंखो में स्प्रे कर घर से एक लाख की नकदी और सोने चांदी के आभूषण ले गया। यही नहीं स्वजनों के हाथों से भी आभूषण उतार ले गए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top