Big Breaking:-देहरादून में CM धामी ने किया आह्वान, जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाएं

देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा सम्मेलन-2026 आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विधानसभा सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में चहुंमुखी और संतुलित विकास हो रहा है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं।

हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित सम्मेलन में सीएम धामी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य में पेयजल, परिवहन, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से प्रदेश को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता के आधार पर सीमांत गांवों के विकास को भी प्राथमिकता दी है। साथ ही समान नागरिक संहिता लागू कर महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर कार्य करती है और कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि रायपुर विधानसभा संगठनात्मक रूप से लगातार मजबूत हो रही है।

वहीं, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है और समस्याओं के समाधान में निरंतर सहयोग मिला है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें