उत्तराखण्ड

Big Breaking:-जेनी की भी हुई एंट्री; हरक सिंह और महेंद्र भट्ट को नसीहत- एक दिन दो, सारे सबूत दूंगी

जेनी प्रकरण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत में जुबानी जंग के बीच खुद जेनी की एंट्री हो गई है। महिला ने कहा कि उन्हें वक्त मिलना चाहिए, वह सारे प्रूफ लेकर आएंगी।

जेनी प्रकरण पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच जारी जुबानी जंग के बीच बुधवार को खुद जेनी की भी एंट्री हो गई। जेनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उसके नाम पर गंदी राजनीति न करने की नसीहत की है। साथ कहा कि वह जल्द खुद सारी सच्चाई को सबके सामने रखेंगी। बस एक दिन का वक्त दीजिए।

सोशल मीडिया पर जेनी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। इसमें जेनी ने कहा कि, मेरे साथ क्या हुआ, क्या नहीं हुआ, किसी ने नहीं पूछा। आज इतने साल बाद जो बात हो रही है, उसमें भी मुझ पर लांछन लगाया जा रहा है। गंदी टिप्पणियां की जा रही है। कहा कि जल्द मैं सभी प्रूफ के साथ सामने आउंगी। मैं खुद अपनी जुबान से बताऊंगी कि मेरे साथ क्या हुआ।

ऋषिकेश में हरक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दिया धरना

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल में कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने सरकार पर राज्य की जमीनों को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया। उन्होंने आईडीपीएल की भूमि के साथ ही बापूग्राम की भूमि का मुद्दा भी उठाया।

आईडीपीएल सिटी गेट पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में डॉ. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि आईडीपीएल की 633 एकड़ जमीन को खुर्दबुर्द करने का प्लान सरकार ने बनाया है। ऋषिकेश के पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस को भी नीलामी पर लगा दिया है।

आमने-सामने आए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता

कांग्रेसियों के धरने के दौरान सियासी दंगल भी देखने को मिला। धरने में पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को काले झंडे दिखाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता आईडीपीएल गेट पर धमक पड़े। इस पर कांग्रसी-भाजपाई आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से नारेबाजी हुई। पुलिस को दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को संभालना भारी पड़ गया। कांग्रेसियों ने काले झंडे छीने, तो भाजपाइयों ने भी कांग्रेस का झंडा छीन लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कार्यकर्ताओं को अलग किया।

मसूरी में भाजपा और कांग्रेसियों में लात-घूंसे

हाथीपांव जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को काले झंडे दिखाए। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने मशक्कत कर स्थिति संभाली।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके जवाब में कांग्रेसियों ने भी नारे लगाए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उनके और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए अनुज गुप्ता से माफी मांगने को कहा। इससे पहले जॉर्ज एवरेस्ट की सरकारी भूमि बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को लीज पर देने के विरोध में गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकारी संपत्तियों की कथित लूट रोकने की मांग की।

सभा में गोदियाल ने आरोप लगाया कि धामी सरकार ने यूआईआईडीबी के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां बेचने का काम किया। जॉर्ज एवरेस्ट की 144 हेक्टेयर भूमि एक करोड़ रुपये में लीज पर देना मिलीभगत का नतीजा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top