उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार के मंगलौर में कार की साइड लगने से कांवड़ खंडित, गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़

मंगलौर में एक कार से कावड़ खंडित होने पर गुस्साए कावड़ यात्रियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को बचाया और कावड़ यात्रियों को शांत कराया, साथ ही गंगाजल की व्यवस्था की।

हरिद्वार। मैंगलोर में अब्दुल कलाम चौक के पास हरिद्वार की ओर से आ रही एक कर ने कावड़ यात्रा को साइड मार दी जिससे कावड़ खंडित हो गई। घटना से गुस्साए कावड़ यात्रियो ने कार में जमकर तोड़फोड़ की।

कुछ कावड़ यात्री कार की छत पर भी चढ़ गए। जमकर हंगामा हुआ मौके पर पहुंचे पुलिस ने कर चालक को किसी तरह से बचाया।घटना को लेकर मौके पर हड़कंप की स्थिति रही।

यह है पूरा मामला

शनिवार की देर शाम करीब 8:30 बजे एक कार हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार मंगलौर में अब्दुल कलाम चौक के पास फ्लाईओवर से कुछ आगे बढ़ी तो सड़क से जा रहे कावड़ यात्रियों को साइड लग गई, जिससे कुछ कावड़ यात्रियों का जल खंडित हो गया।

हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर में लाठी डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। कुछ कावड़ यात्री कार की छत पर चढ़ गए और कर पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। घटना को लेकर मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार चालक को किसी तरह से बचाया और उसे कोतवाली ले आए। साथ ही कावड़ यात्रियों को किसी तरह से समझा बूझकर शांत किया गया। कावड़ यात्रियो के लिए गंगाजल की व्यवस्था की जा रही। इसके बाद उन्हें वहां से रवाना किया जायेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top