उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में मौसम ने फिर ली करवट, 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने फिर ली करवट, 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम ने करवट ली है, जहां अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

देहरादून। मानसून की विदाई के बावजूद उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार मंगलवार को बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। बीते शनिवार को प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार बने हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top