
केदारनाथ में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने एक गंभीर बीमार यात्री लक्ष्मण अधिकारी को रेस्क्यू किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेली सेवा से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवानों ने एक गंभीर बीमार यात्री का सफल रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हेली सेवा के माध्यम से हायर सेंटर जिला चिकित्सालय भेजा।
केदारनाथ में गंभीर बीमार यात्री को हेली सेवा से किया रेफर
केदारनाथ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को 20 वर्षीय लक्ष्मण अधिकारी निवासी जुमला (नेपाल) जो यात्रा के दौरान अस्वस्थ हो गए थे।
मरीज को पीएचसी केदारनाथ से हेपीपैड पर किया ट्रांसफर
पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में प्राथमिक उपचार प्रदान कर मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता महसूस की गई, जिसके बाद एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज को सुरक्षित रूप से पीएचसी केदारनाथ से हेलीपैड स्थानांतरित किया।
इसके उपरांत हेली सेवा के माध्यम से मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया। इस दौरान प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीमों एवं सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।









