Department

Big Breaking:-केदारनाथ यात्रा: डीएम विशाल मिश्रा ने संभाला मोर्चा, व्यवस्थाएं सुचारू करने में जुटे

केदारनाथ धाम में भारी भीड़ के बीच डीएम विशाल मिश्रा ने पांच दिनों तक खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने देर रात तक व्यवस्थाओं की निगरानी की, यात्रियों से संवाद कर समस्याओं का समाधान किया।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यात्रा के शुरुआती दिनों से ही भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने खुद मोर्चा संभालते हुए केदारनाथ धाम में लगातार पांच दिनों तक डेरा जमाकर व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का कार्य किया।

केदारनाथ धाम में डीएम विशाल मिश्रा ने खुद संभाला मोर्चा

कड़ाके की ठंड, ऊंचाई और सीमित संसाधनों के बीच डीएम विशाल मिश्रा देर रात तक खुद व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। उन्होंने न केवल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए, बल्कि स्वयं मैदान में उतरकर यात्रियों से सीधे संवाद भी किया।

यात्रियों के ठहरने, भोजन, दर्शन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार भी सुनिश्चित किया।

देर रात तक जुटे रहे व्यवस्था जुटाने में

यात्रा के शुरुआती दिनों में जिस तरह से भीड़ उमड़ी, उसने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। लेकिन डीएम के सक्रिय नेतृत्व और निरंतर मॉनिटरिंग से हालात तेजी से नियंत्रण में आए। अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम उनके साथ दिन-रात जुटी रही, जिससे व्यवस्थाएं पटरी पर ही बनी रही।

वहीं, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने भी केदारनाथ में डेरा डालकर अहम भूमिका निभाई। पुलिस बल ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पांच दिनों तक डटे रहे धाम में, व्यवस्थाओं को बनाया मिसाल

केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए इस तरह पांच दिन तक लगातार धाम में डेरा जमाने वाले विशाल मिश्रा पहले जिलाधिकारी हैं। इससे पहले भी यात्रा में भीड़ उमड़ती रही है, लेकिन इस बार प्रशासनिक स्तर पर जिस तरह से सीधे मौके पर रहकर काम किया गया, वह एक नई मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

पूर्व व्यापार संघ केदारनाथ के अध्यक्ष महेश बगवाडी कहते है कि यात्रियों ने भी डीएम की इस कार्यशैली की सराहना की है। उनका कहना है कि प्रशासन की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा और सुविधा का भरोसा मिला। कुल मिलाकर, कठिन परिस्थितियों में भी प्रशासन की तत्परता ने यह साबित कर दिया कि मजबूत नेतृत्व और जमीनी स्तर पर काम करने की भावना से बड़ी से बड़ी चुनौती को भी अवसर में बदला जा सकता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top