Department

Big Breaking:-बदरीनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 69044 श्रद्धालुओं ने किए बदरी विशाल के दर्शन

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक 69,044 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से धाम और माणा गांव में रौनक लौटी है, जिससे स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है।

गोपेश्वर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से धाम में निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। कपाट खुलने से लेकर अब तक धाम में 69044 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए हैं।

धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

सोमवार को 16819 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किए। धाम में निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या में बढोत्तरी होने से धाम में रौनक लौटने के साथ होटल कारोबारियाें में भी खासा उत्साह है। साथ ही देश के प्रथम गांव माणा में भी यात्रियों की आमद से स्थानीय कारोबारियों को भी उम्मीदें जगी है।

देश और विदेश से भी आ रहे श्रद्धालु

श्री बदरीनाथ धाम में देश विदेश से श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला जारी है। धाम में निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनाथ के लिए छह माह के खोले गए। तब से धाम में निरंतर श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। साथ ही चमोली के प्रवेश द्वार गौचर से लेकर बदरीनाथ धाम तक यात्रा पड़ावों में भी यात्रियों की चहल कदमी से रौनक है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top