Department

Big Breaking:-उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू, महिला आरक्षण मुद्दे पर विपक्ष को घेरेगी सरकार

उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार को शुरू हुआ, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया जाएगा। कांग्रेस ने सत्र से पहले 2027 से महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग को लेकर धरना दिया, जिससे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार को सुबह 11 बजे शुरू हुआ। विधानसभा में संसद में रखे गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के प्रति सत्तापक्ष व्यक्त करेगा समर्थन।

साथ में कांग्रेस व विपक्ष के बिल को लेकर संसद में अपनाए गए रुख के विरोध में निंदा प्रस्ताव भी किया जाएगा। पारित।

सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस विधायकों ने सत्र प्रारंभ होने से पहले ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में हैं उपस्थित।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top