उत्तराखण्ड

Big Breaking:-केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अपडेट: 4 ट्रेकर्स के शव मिले, बाकी की तलाश जारी

Kedartal Trek Rescue Operation: केदारताल में मिले तीन शवों को उत्तरकाशी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.

देहरादून: उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान जारी है. इस अभियान में 4 टेकर्स के शव मिल चुके हैं. 3 शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है. तहसीलदार भटवाड़ी ने बताया मातली लाये गये तीन में से दो शवों की पहचान हो गई है. ये दो शव वर्तिका वर्मा(28), दीपिका(29) के रूप में हुई है. दोनों गायत्री पुरम, विकासनगर, लखनऊ की रहने वाली हैं. ये दोनों बहनें हैं.तीसरे शव की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है.

एक शव को रेस्क्यू किया जा रहा है. शेष लापता ट्रेकर्स की तलाश जारी है.केदारताल ट्रेक से लापता ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में SDRF उत्तराखंड पुलिस लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है. ये जानकारी आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने दी है.

बता दे 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था. खराब मौसम, भारी बर्फबारी एवं ग्लेशियर के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका था. सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन के समन्वय से SDRF, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), वन विभाग एवं ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं.

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में SDRF की टीमें अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्चिंग अभियान संचालित कर रही हैं. सर्चिंग अभियान के दौरान प्राप्त 3 शवों (2 पुरुष एवं 1 महिला) को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड, उत्तरकाशी पहुंचाया गया है. तीनों शवों को जिला अस्पताल में रखा गया है. एक शव मिल चुका है. जिसे निकाला जा रहा है. शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए केदारताल क्षेत्र में SDRF, NIM, वन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं.

प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी एवं अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी रेस्क्यू टीमें आपसी समन्वय एवं पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटी हुई हैं. शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top