उत्तराखण्ड

Big Breaking:-कोटद्वार: हादसे में मृतक सैनिक परिवारों के परिजनों का दुख बांटने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ढांढस बंधाया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में गुजरात सड़क हादसे में मृतक सैनिक परिवारों के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्य को सरकारी सेवा देने की अपील को सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

बता दें कि 21 नवंबर को गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी तीन परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें हादसे में गढ़वाल राइफल्स के नायक सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता नेगी और मासूम बेटी शिविका की मौत हो गई।

वहीं, सेकंड गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत और उनकी बेटी रक्षिता ने भी जान गंवा दी। हादसे में नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गोसाईं और मासूम बेटी वामिका की भी मौत हो गई। नायक सौरभ सिंह नेगी और नायक राजेश सिंह रावत सेकंड गढ़वाल राइफल्स में सेवारत थे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top