Big Breaking:-भुवन चंद्र खंडूरी को अंतिम विदाई: उपराष्ट्रपति, राज्यपाल समेत हजारों ने दी श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने कहा—खंडूरी जी मेरे अभिभावक और प्रेरणास्रोत थे

भुवन चंद्र खंडूरी को अंतिम विदाई: उपराष्ट्रपति, राज्यपाल समेत हजारों ने दी श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने कहा—खंडूरी जी मेरे अभिभावक और प्रेरणास्रोत थे

देहरादून, 21 मई: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी को बुधवार को देहरादून स्थित वसंत विहार स्थित उनके आवास से निकली अंतिम यात्रा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हजारों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूरे राजकीय सम्मान के साथ निकली अंतिम यात्रा

सुबह करीब 11 बजे खंडूरी जी का पार्थिव शरीर उनके आवास से अंतिम संस्कार स्थल के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री धामी खुद खंडूरी जी के आवास पहुंचे और अंतिम यात्रा में कंधा देते हुए चले। इस मौके पर वातावरण अत्यधिक भावुक था। सैकड़ों समर्थकों की आंखें नम थीं और हर कोई ‘भुवन चंद्र खंडूरी अमर रहे’ के नारे लगा रहा था। पुलिस बैंड ने शोक धुन बजाई और शव पर राष्ट्रीय ध्वज लपेटा गया।

उपराष्ट्रपति और राज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने खंडूरी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपराष्ट्रपति ने कहा, “भुवन चंद्र खंडूरी एक अनुशासित, निष्ठावान और जनसेवक थे। उनका जीवन हर राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है।” वहीं राज्यपाल ने उन्हें ‘आदर्श सार्वजनिक व्यक्तित्व’ बताते हुए कहा कि उत्तराखंड ने एक सच्चे निर्माता को खो दिया है।

सीएम धामी ने कहा—‘खंडूरी जी मेरे अभिभावक और प्रेरणास्रोत थे’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद भावुक होते हुए कहा, “भुवन चंद्र खंडूरी जी केवल एक वरिष्ठ नेता नहीं थे, वे मेरे अभिभावक, प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक थे। उनका अनुशासन, सादगी, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और कार्यशैली सदैव मेरा मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने मुझे जो संस्कार और आदर्श दिए, वह मेरे लिए अमूल्य धरोहर हैं।”

धामी ने कहा कि खंडूरी जी के निधन से उत्तराखंड की राजनीति में एक युग का अंत हुआ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

कौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?

भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वे एक कुशल प्रशासक, अनुशासित संगठनकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता थे। ‘दादा’ के

Ad Ad

सम्बंधित खबरें