Department

Big Breaking:-दोगड़ा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, क्षेत्र में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में था भय का माहौल

भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत दोगड़ा में मंगलवार की सुबह वन विभाग की ओर से लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए देखे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों ज्योली और भद्ययूनी में वन्य जीव के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में एक तेंदुए के कैद होने के बाद भी ग्रामीणों में भय क माहौल है।  उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त के साथ पिंजरे लगाए रखने को कहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top