Department

Big Breaking:-महेंद्र भट्ट बोले- वर्ष 2027 के परिणाम का संकेत हैं धामी सरकार के चार वर्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर 2027 के चुनाव में प्रचंड बहुमत से वापसी का विश्वास जताया।

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि केंद्र के नेतृत्व का आशीर्वाद और जनता का उत्साह वर्ष 2027 के परिणाम की ओर संकेत कर रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत से फिर सत्ता में आएगी।

भट्ट ने कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए। समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण पर कठोर कानून और अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई जैसे कदम पहली बार उठाए गए।

साथ ही, जी-20 बैठकों की मेजबानी, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते और शीतकालीन यात्रा की शुरुआत जैसे कार्य उल्लेखनीय रहे।

उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था में तेजी आई है, जीएसडीपी में वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और बिजली उत्पादन तीन गुना बढ़ा है।

रोजगार के क्षेत्र में 30 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं और स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1750 से अधिक हो गई। महिला सशक्तिकरण के तहत 30 प्रतिशत आरक्षण और 2.65 लाख लखपति दीदी बनने जैसे कदम भी अहम रहे।

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत तय है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top