Department

Big Breaking:-तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दादी की हुई मौत; पोता घायल

धनौरी-जसवावाला मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। हादसे में दादी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोता घायल हो गया।

कलियर (रुड़की)। धनौरी-जसवावाला मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई।

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे बाइक सवार दादी-पोता दब गये। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोता घायल हो गया।

किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने शव रख कर हंगामा किया। पुलिस और स्वजन ने आकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

वहीं, हादसे के बाद मौके से ट्रक लेकर फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है।

सोमवार को धनौरी स्थित जसवावाला मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में शादी का फर्नीचर भरा जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई। इसी दौरान वहां से बाइक पर जा रही बुजुर्ग महिला कनीजा (60 वर्ष) निवासी मुस्तुफाबाद थाना बाहदराबाद और बाइक चला रहा उसका पोता शहबाज ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान आरोपित ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने मशक्कत के बाद ट्रॉली के नीचे दबे दादी-पोते को बाहर निकाला।

हादसे में कनीजा की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल हुए शहबाज को अस्पताल भिजवाया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रख कर हंगामा किया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं स्वजन भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ बाइक से कोटा मुरदानगर स्थित रिश्तेदारी में जा रही थी।

वहीं, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top