उत्तराखण्ड

Big Breaking:-महेंद्र भट्ट का निर्विरोध नामांकन, फिर बनेंगे उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा संगठन पर्व के तहत हुई नामांकन प्रक्रिया, 1 जुलाई को होगा औपचारिक ऐलान

देहरादून,  उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूदा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश की है। चूंकि उनके विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, इसलिए उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद


देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, राज्यसभा व लोकसभा सांसदों सहित कई विधायक उपस्थित रहे। सभी ने महेंद्र भट्ट के नामांकन पर समर्थन जताया।


चुनाव प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में


भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत यह चुनावी प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व की निगरानी में और अधिकृत चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हो रही है। भाजपा के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नए प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा 1 जुलाई को की जाएगी।


भट्ट की अगुवाई में भाजपा की तैयारी तेज


महेंद्र भट्ट के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना के साथ ही माना जा रहा है कि पार्टी आगामी चुनावों की तैयारियों में और अधिक मजबूती के साथ जुटेगी। संगठन के भीतर उन्हें एक अनुभवी और समन्वयकारी नेता के रूप में देखा जाता है, और उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रदेश में लाभ की उम्मीद है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top