उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उफनाई रुपिन नदी में गिरा वाहन, जान बचाने को छत पर चढ़ा चालक, घंटों फंसा रहा, वीडियो

उफनाई रुपिन नदी में गिरा वाहन, जान बचाने को छत पर चढ़ा चालक, घंटों फंसा रहा, वीडियो

वाहन में मात्र चालक ही सवार था। उसने कुछ देर पहले ही सवारियों को उतार दिया था। तभी उसका वाहन नदी में जा गिरा। जान बचाने लिए वह वाहन की छत पर चढ़ गया।

उत्तरकाशी में मोरी विकासखंड की लिवाड़ी फीताड़ी सड़क पर एक वाहन नदी में जा गिरा। नदी उफान पर थी, इसलिए वाहन बहकर नदी में बीच में अटक गया। ड्राइवर जान बचाने के लिए तुरंत वाहन की छत पर चढ़ गया और मदद के लिए आवाज लगाने लगा। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। 

जानकारी के अनुसार, वाहन में मात्र चालक राजू ही सवार था। उसने कुछ देर पहले ही सवारियों को उतार दिया था। चालक की तत्परता से कई जिंदगियां बच सकी। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे उसे बचाने का प्रयास किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top