Department

Big Breaking:-मंत्री गणेश जोशी ने बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

मंत्री गणेश जोशी ने बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून, 08 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरसात से क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों, पुलों और आंतरिक मार्गों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।


बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अनारवाला, मालसी सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों और सेतु निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बरसात से प्रभावित मार्गों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर आमजन को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाए।


इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top