Department

Big Breaking:-लापता महिला जंगल में मिली, भालू ने हमला कर किया बुरी तरह घायल, रात भर एक पेड़ के सहारे छिपी रही

घास लेने जंगल गई महिला का आज सुबह जंगल में बुरी तरह घायल मिली। भालू ने महिला पर हमला कर लहूलुहान किया हुआ था।

विकासखंड पोखरी में बुधवार काे घास लेने जंगल गई महिला लापता हो गई थी। आज सुबह तलाश शुरू की गई तो महिला जंगल मे बुरी तरह घायल मिली। भालू ने महिला के मुंह बुरी तरह नोचा हुआ है। महिला एक पेड़ के सहारे लेटी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया।

पाव गांव की रामेश्वरी ( 42) साल घास लेने जंगल गई थी। देर तक नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। ग्रामीण और वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। रात होने पर तलाश बंद कर दी गई। आज सुबह फिर तलाश शुरू की तो महिला जंगल मे बुरी तरह घायल मिली।

भालू ने महिला का मुंह बुरी तरह नोच रखा है। भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट गई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top