Nainital

Big Breaking:-अखिलेश यादव के बयान पर विधायक सुमित हृदयेश की कड़ी प्रतिक्रिया, ‘यूपी को उत्तराखंड ने दिए तीन सीएम’

विधायक सुमित हृदयेश ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा मुखिया से अपने बयान को स्पष्ट करने की मांग की, साथ ही उत्तराखंड मूल के लोगों के देश में रहने के अधिकार पर जोर दिया।

हल्द्वानी। अखिलेश के बयान को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा मुखिया को अपना संदर्भ और बात स्पष्ट करनी चाहिए। उत्तराखंड के करीब 60 लाख लोग देश और विदेश में रहते हैं।

भारतीय संविधान के तहत कोई भी नागरिक देश के किसी भी हिस्से में बस सकता है। सुमित ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सीएम बने हैं। तीनों उत्तराखंड मूल के हैं।

राजनीतिक विचारधारा (सीएम योगी से) भले अलग हो लेकिन सभी का सम्मान जरूरी है। विधायक ने मांग करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अपनी बात को स्पष्ट करना होगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top