Department

Big Breaking:-गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ का कहर, नालूपानी में बोल्डर गिरने से यातायात रहा बाधित

रविवार को नालूपानी क्षेत्र में वर्षा के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया। बीआरओ ने मशीनों से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल की, लेकिन एक बड़े बोल्डर के कारण अभी भी मार्ग संकरा है।

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को वर्षा के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे नालूपानी क्षेत्र में बड़े-बड़े बोल्डर गिरने यातायात बाधित हो गया। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर बीआरओ ने अपनी मशीनों से यातायात बहाल कराया। लेकिन, अभी भी एक बड़े बोल्डर के चलते हाईवे संकरा होने से जोखिम के साथ ही वाहनों की आवाजाही हो रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार को अचानक बदले मौसम के चलते नालूपानी क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई। दोपहर को वर्षा थम गई थी, लेकिन, नालूपानी क्षेत्र में सक्रिय भूस्खलन जोन से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गिरे, इस कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

इस कारण तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर बीआरओ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जिसने एक्सावेटर मशीन की मदद से युद्धस्तर पर मलबा व बोल्डर हटाने का काम शुरू किया।

दोपहर बाद करीब ढाई बजे से वाहनों को एक-एक कर पास करवाया गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में वहां पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ट्रैफिक का संचालन कराया जा रहा है।

बताया कि वाहनों का दबाव कम होने पर अवशेष एक बड़े बोल्डर को तोड़ने की कार्यवाही शुरू की जायेगी। बताया कि यातायात को सुचारू रखने के लिए मौके पर दो एक्सावेटर मशीनें तैनात हैं। वहीं, वर्षा के दौरान यहां बोल्डर व मलबा गिरने का खतरा बरकरार है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top