Department

Big Breaking:-टिहरी में फ्लोटिंग हट हादसे ने ताजा की पुरानी टीस, 2019 में भी झील में समाई थी मरीना बोट

टिहरी बांध झील में फ्लोटिंग हट टूटने की घटना ने 2019 में फ्लोटिंग मरीना बोट के डूबने की यादें ताजा कर दीं, जो जलस्तर घटने और तेज हवाओं के कारण आधी झील में समा गई थी।

उत्तरकाशी। टिहरी बांध झील में अंधड़ से फ्लोटिंग हट टूटने से मची अफरा-तफरी ने वर्ष 2019 में हुए हादसे की कड़वी यादें ताजा कर दी।उस दौरान भी झील का जलस्तर घटने और हवा के दबाव से फ्लोटिंग मरीना (तैरता रेस्तरां) का आधे से ज्यादा हिस्सा झील में डूब गया था।

बोट के डूबे को हिस्से को निकाल तो लिया गया मगर तब से वह झील के किनारे खड़ी है। इससे झील में पर्यटन गतिविधियों से जुड़े करोड़ों के संसाधनों के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए थे।

टिहरी बांध झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से करीब चार करोड़ लागत से फ्लोटिंग मरीना बोट को उतारा गया था।

इस डबल स्टोरी फ्लोटिंग मरीना बोट में एक बार में 80 लोग सवार हो सकते थे। फ्लोटिंग मरीना में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग दो शौचालय बनाए गए थे।

इसकी पहली मंजिल में डाइनिंग टेबिल व ऊपरी मंजिल में पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था थी। साथ ही हल्की-फुल्की कुकिंग करने के साथ खाना गर्म करने के लिए भी जगह दी गई थी।

शुरूआत में इसके संचालन का जिम्मा टिहरी झील क्षेत्र विकास प्राधिकरण (टाडा) को दिया गया, लेकिन टाडा इसका संचालन नहीं कर पाया।

इसके बाद संचालन का जिम्मा जीएमवीएन को दिया गया। जीएमवीएन भी इसका सही ढंग से संचालन करने में असमर्थ रहा। सुनिश्चित प्वाइंट और रास्ते के अभाव में यह झील में यहां-वहां खड़ी होती थी।

सात मई 2019 की सुबह झील का जलस्तर घटने व हवा के थपेड़ों के चलते मरीना का आधे से अधिक हिस्सा झील में समां गया था, जिसका पता चलते ही उस समय जीएमवीएन कर्मियों में हड़कंप मच गया था।

आनन-फानन में जीएमवीएन व प्रशासन ने रस्सों से बांधकर झील को मरीना बोट को पूरी तरह झील में डूबने से बचाया था। हादसे के सप्ताहभर बाद इसे झील से बाहर निकाला गया था। लेकिन, मरीना बोट का संचालन फिर नहीं हो सका।

त्रिवेंद्र सरकार में हुई थी कैबिनेट बैठक

16 मई 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक भी मरीना बोट के ऊपर हुई थी। इस कैबिनेट बैठक को ऐतिहासिक भी बताया गया था।

बालीवुड फिल्म में भी आई थी नजर

फ्लोटिंग मरीना (तैरता रेस्तरां) बालीवुड फिल्म बत्ती गुल, मीटर चालू के एक दृश्य में भी नजर आई थी। फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पर फ्लोटिंग मरीना के ऊपर रोमांटिक गीत फिल्माया गया था।

वर्ष 2018 में फिल्म निर्देशक श्रीश्री नारायण के निर्देशन में बनीं इस फिल्म के मुख्य रोमांटिक गीत देखते-देखते… में निर्देशक श्री श्री नारायण ने टिहरी झील में तैरते फ्लोटिंग मरीना को दिखाया था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top