Department

Big Breaking:-हरिद्वार में बेटी के प्रेम संबंध में पिता की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार के बहादराबाद में राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बेटी के प्रेम संबंधों के चलते पिता की हत्या की गई थी, जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

बहादराबाद। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में हुए चर्चित राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है।

एसएसपी नवनीत सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुये बताया कि मृतक राजवीर सिंह की हत्या उसकी शादीशुदा बेटी के प्रेम संबंधों के चलते की गई। मुख्य आरोपी पंकज कुमार मृतक की बेटी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था।

वह बेटी का तलाक कराकर उससे विवाह करना चाहता था, लेकिन पिता राजवीर इस रिश्ते के खिलाफ था और यही उसकी हत्या की वजह बना।

हथौड़े से सिर पर वार कर निर्मम हत्या

पुलिस के मुताबिक 26 अप्रैल की शाम आरोपित पंकज ने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बोंगला अंडरपास के पास पॉपुलर खेत में ले गया। वहां दोनों ने हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर आरोपित पंकज को कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपित छोटे लाल को भी नहर पटरी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, पर्स व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

मृतक के बेटे प्रियांशु ने 27 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड जांच के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top