Nainital

Big Breaking:-उत्तराखंड में नाबालिग हिंदू संग कुकर्म की कोशिश, दुकान में गंदी हरकतें करने लगा मुस्लिम युवक; भीड़ ने धुना

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक मुस्लिम युवक के नाबालिग हिंदू के साथ कुकर्म की कोशिश पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रामपुर निवासी एक मुस्लिम युवक के 13 वर्षीय नाबालिग हिंदू के साथ कुकर्म की कोशिश पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की।

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को पकड़कर ले गई। जिसके बाद आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लोग थाने भी पहुंच गए। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है।

दुकान के अंदर ले गया

जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय नाबालिग कालाढूंगी रोड से जुड़ी एक दुकान पर गया था। यहां पड़ोस में रहने वाला रामपुर निवासी एक मुस्लिम युवक रात आठ बजे करीब उसे पास की दुकान के अंदर ले गया। जिसके बाद अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इस बीच बाहर खड़े किसी व्यक्ति की नजर पड़ गई। हल्ला होने पर लोगों ने मुस्लिम युवक को दबोचने के बाद पिटाई भी कर दी।

डायल 112 पर सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आरोपित को हिरासत में लिया गया। वहीं, हिंदू बच्चे संग कुकर्म की जानकारी मिलने पर लोग थाने भी पहुंचे और दोषी के विरुद्ध कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण अन्य थानों की पुलिस को भी बुलाना पड़ गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

पूरे मामले में निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। – मंजुनाथ टीसी, एसएसपी

बवाल की आशंका पर इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी

दो अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण बवाल की आशंका भी थी। इसलिए पुलिस ने इंटरनेट मीडिया की निगरानी भी शुरू कर दी। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि फेसबुक, वाट्सएप व इंस्टाग्राम पर किसी भी तरह की अफवाह फैला कानून व्यवस्था या सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top