उत्तराखण्ड

Big Breaking:-ऊधम सिंह नगर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

गदरपुर में एमनिटी पब्लिक स्कूल के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया और पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली।

गदरपुर। एमनिटी पब्लिक स्कूल रिंग रोड अंडरपास के पास डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार करीब तीन वर्षीय बच्ची बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार बाइक संख्या UK 06 AY 3246 पर एक युवक अपनी पत्नी और करीब तीन वर्षीय बच्ची के साथ रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहा था। एमेनिटी पब्लिक स्कूल रिंग रोड अंडरपास के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घायल युवक को निजी वाहन से रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर दिनेशपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों में इस बात को लेकर रोष भी दिखाई दिया कि करीब आधा घंटा बीतने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top