Department

Big Breaking:-आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

प्रदेश में इस साल यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी है।

उत्तराखंड में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरें मंगलवार को जारी होंगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग इनकी घोषणा करेगा जो कि एक अप्रैल से प्रदेशभर में लागू हो जाएंगी।

प्रदेश में इस साल यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी है। तीनों ऊर्जा निगमों के इस प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने प्रदेश में 18 फरवरी को कर्णप्रयाग, 20 फरवरी को मुनस्यारी, 23 फरवरी को रुद्रपुर और 27 फरवरी को देहरादून में इन प्रस्तावों पर जनसुनवाई की थी।

इसके बाद आयोग ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नई बिजली दरों का निर्णय लिया है। चुनावी वर्ष में आयोग के सामने बिजली दरों पर फैसले की चुनौती है।

आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि मंगलवार को दरों की घोषणा की जाएगी जो कि एक अप्रैल से प्रदेशभर में सभी उपभोक्ता श्रेणी में लागू हो जाएंगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top