Department

Big Breaking:-प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर, इस बार महंगी नहीं होगी बिजली, कुछ उपभोक्ता श्रेणी में हुआ बदलाव

प्रदेश में इस साल तीनों ऊर्जा निगमों ने नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी थी। लेकिन आयोग ने ट्रैरिफ नहीं बढ़ाया है।

प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है।  इस बार प्रदेश में बिजली महंगी नहीं होगी। नियामक आयोग ने इस साल टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा, सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी की प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

बता दें कि यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी थी। लेकिन आयोग ने ट्रैरिफ बढ़ाने से मना कर दिया है। वहीं, कुछ उपभोक्ता श्रेणी में बदलाव किया गया है।

प्रीपेड मीटर योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 4% और अन्य को 3% की छूट मिलेगी। साथ ही आयोग ने यूपीसीएल को 10 सबसे ज्यादा हानि वाले फीडर की पहचान के लिए समिति गठित करने के आदेश दिए। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top