Department

Big Breaking:-पिथौरागढ़ में भूस्खलन से एनएचपीसी टनल का मुहाना बंद, 11 लोग अभी भी फंसे; रेस्क्यू जारी

पिथौरागढ़ में एनएचपीसी की टनल का मुहाना भूस्खलन से बंद हो गया जिससे 19 लोग फंस गए। 8 लोगों को बचाया जा चुका है जबकि 11 अभी भी फंसे हुए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार स्थिति सामान्य है और बाकी लोगों को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा। भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण टनल का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है लेकिन एनएचपीसी ने इसे आंशिक क्षति बताया है।

पिथौरागढ़ में एनएचपीसी की टनल का मुहाना भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। 19 लोग फंस गए थे। जिनमें से 8 को रेस्क्यू किया जा चुका है। 11 लोग अभी भी फंसे हैं। पिथौरागढ़ डीएम का कहना है कि स्थिति सामान्य है। जल्द ही 11 लोग भी निकाल लिए जाएंगे।

शुक्रवार को हुई भारी वर्षा और भूस्खलन से एनएचपीसी की एक टनल को क्षति पहुंचने की सूचना है। टनल का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वैस्ट मैटेरियल नदी में फैंकने वाली टनल में मलवा भरने की आशंका है।

हालांकि प्रशासनिक रूप से अभी इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है। एनएचपीसी ने इसे आंशिक क्षति बताया है, जिसकी शीघ्र मरम्मत की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top