Big Breaking:-कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि फिर चर्चा में, अल्मोड़ा जेल में मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

कुख्यात सुनील राठी गैंग का गुर्गा गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि एक बार फिर सुर्खियों में है। अल्मोड़ा जेल में उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं। प्रवीण हत्या, जमीन कब्जा और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहा है।

पहले सुनील राठी से जुड़ा, फिर अपना गिरोह बनाया। एसटीएफ ने उसके गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जांच में राजनीतिक और पुलिस संरक्षण की बात भी सामने आई थी।

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के रुड़की–हरिद्वार क्षेत्र में सक्रिय रहे कुख्यात सुनील राठी गैंग का गुर्गा गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि (बाल्मीकि) का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। अल्मोड़ा जेल में उसके पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुए है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि वह जेल में बंद होकर किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

प्रवीण वाल्मीकि हत्या, जमीन कब्जा, रंगदारी और फर्जी दस्तावेजों के गंभीर मामलों में सजा काट रहा है। बताया जाता है कि पहले कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के गिरोह से जुड़ा था, बाद में उसने अपना अलग गिरोह खड़ा कर लिया।

वर्ष 2018 में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में हुई हत्या ने वाल्मीकि गैंग की हिंसक प्रवृत्ति को उजागर किया था। इसके बाद हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में फर्जी पावर आफ अटार्नी के जरिये जमीन हड़पने, लोगों को धमकाने और जबरन कब्जे की कई शिकायतें सामने आईं। इन मामलों में करोड़ों रुपये की संपत्ति पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए गए हैं।

उत्तराखंड एसटीएफ ने गैंग के विरुद्ध अभियान चलाते हुए उसके कई सक्रिय सदस्यों और सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। जांच में यह भी सामने आया कि गैंग को राजनीतिक और पुलिस स्तर पर संरक्षण मिलने के आरोप हैं। कुछ मामलों में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की बात भी उजागर हुई थी। जिस पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की गई थी।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें