Department

Big Breaking:-देहरादून के राजपुर में दीवार गिरने से वृद्ध महिला मलबे में फंसी, एसडीआरएफ ने बचाई जान

राजपुर रोड, देहरादून में साईं मंदिर के पास एक दीवार गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध महिला मंसा देवी मलबे में दब गईं।

देहरादून। राजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के समीप अचानक एक दीवार भर-भराकर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे एक वृद्ध महिला दब गई।

सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

आपदा कंट्रोल रूम (सीसीआर) देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ को घटना की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी दीपक पंत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू कर्मियों ने सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर उसमें दबी महिला को बाहर निकाला। महिला घायल अवस्था में मिली, जिसे मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।

घायल महिला की पहचान मनसा देवी (85 वर्ष) निवासी बिरगीर वाली, राजपुर रोड, देहरादून के रूप में हुई है। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते महिला की जान बच गई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top