Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में 10 दिन तक बंद रहेंगी राशन कार्ड की ऑनलाइन सेवाएं, ये है वजह

उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन कार्य अगले 10 दिनों तक बंद रहेंगे। आरसीएमएस पोर्टल को भारत सरकार के यूआरसीएमएस पोर्टल में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 26 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी।

हल्द्वानी। राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन काम अगले 10 दिन तक बंद रहेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अभी राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित की जा रही है। अब इसे यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में स्थानांतरित किया जाना है। इसके चलते पोर्टल बंद रहेगा।

भारत सरकार की ओर से स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत पूरे देश में सभी राज्यों के लिए एक एकीकृत/उच्चीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाया जाना है। ऐसे में राज्य में वर्तमान में प्रचलित आरसीएमएस पोर्टल को भारत सरकार के यूआरसीएमएस पोर्टल में स्थानांतरित करने के लिए 26 फरवरी से सात मार्च तक राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन काम बंद रहेंगे।

इस अवधि में लोगों के नए राशन कार्ड बनाने, निरस्त करने, यूनिट जोड़ने, ट्रांसफर करने, हटाने, नई दुकान जोड़ने आदि से जुड़े सभी कार्य निरस्त रहेंगे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी ने बताया कि इस अवधि में क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालयों में भी पोर्टल से जुड़े कार्य नहीं हो पाएंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top