Department

Big Breaking:-चारधाम यात्रा: चेक पोस्ट पर वाहनों को नहीं करना होगा लंबा इंतजार, इस बार मिलेगी खास सुविधा

परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि चेक पोस्ट पर यात्री वाहनों को लंबा इंतजार न करना पड़े। इसके लिए अतिरिक्त चालान टैब और कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे।

देहरादून । चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्री वाहनों को चेक पोस्ट पर लंबा इंतजार न करना पड़े। इसको लेकर यात्री वाहनों की चेकिंग के लिए कैंप लगाए जाएंगे।

इसके अलावा चेक पोस्ट पर तैनात आरटीओ प्रवर्तन कर्मचारियों को अतिरिक्त चालान टैब उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे बसों के अंदर जाकर चेकिंग की जा सके और यात्रियों को परेशान न होना पड़े। प्रत्येक चेक पोस्ट पर कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे। चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दरअसल, चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए सात चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जिसमें बद्रीनाथ मार्ग पर तपोवन, गंगोत्री- यमुनोत्री रूट पर ब्रह्मकुमारी, आइएसबीटी स्थिति आसारोड़ी, विकासनगर स्थित कटा पत्थर, नेपाली फार्म हरिद्वार रोड पर सत्यनारायण मंदिर, रुड़की के नारसन, मसूरी रोड कुठाल गेट में चेक पोस्ट बनकर तैयार किए गए हैं।

इसके अलावा यात्रा पर जाने वाले वाहनों के लिए देहरादून के आसारोड़ी, ऋषिकेश, विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की आरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। ग्रीन कार्ड आवेदन के समय वाहनों को फिटनेस के लिए कार्यालय ले जाना पड़ेगा। जिसके बाद एसएमएस के जरिए ग्रीन कार्ड बनाने की सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।

आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया यात्रा रूट पर बनी चेक पोस्ट पर चाक चौबंद व्यवस्था की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाहरी वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बताया चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगें। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से वाहनों की मानिटरिंग की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top