नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल गांव में 15 फीट लंबा अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
भवाली। नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लाक के हरीशताल में शनिवार को गांव के पास विशाल अजगर दिखने पर गांव में दहशत फैल गई। लोग इसे एनाकोंडा कहते दिखे। लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतना विशाल अजगर देखा। ग्रामीणों अजगर आने कि सूचना वन विभाग को दी।
सूचना के बाद पहुंची व विभाग की टीम ने दोपहर में 15 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत कि सांस ली।
वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि गांव में अजगर ने एक जानवर को भी निगल लिया था, जिससे ग्रामीण भयभीत थे। उन्होंने बताया वन कर्मियों ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया।