Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में 100 हॉर्न लगी एक मॉडिफाइड मोटरसाइकिल आकर्षण का केंद्र बनी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।

हरिद्वार। Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान धर्मानगरी हरिद्वार की सड़कों पर तरह-तरह की कांवड़ और सजे-धजे वाहन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी बीच कनखल क्षेत्र में एक ऐसी मोटरसाइकिल सामने आई, जिसे देखकर राहगीर भी हैरान रह गए।

500 रुपये का चालान
कनखल थाना पुलिस ने हरियाणा से आए एक युवक की इस मॉडिफाइड मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। बाइक पर बड़ी संख्या में अतिरिक्त हॉर्न लगाए गए थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सभी हॉर्न के कनेक्शन हटवा दिए। इसके बाद युवक का 500 रुपये का चालान किया गया।

जांच के दौरान बाइक में किए गए अन्य मॉडिफिकेशन भी नजर आए। बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट भी मानकों के अनुरूप स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं थी। सामान्य साइलेंसर के स्थान पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगे होने की बात भी सामने आई।
इस बाइक का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।