Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारियों का तबादला, विजय नाथ बने ऋषिकेश नगर आयुक्त

उत्तराखंड शासन ने चार पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है, जिसमें विजय नाथ शुक्ला को ऋषिकेश का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

देहरादून। शासन ने चार पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इसके तहत पीसीएस विजय नाथ शुक्ला को नगर आयुक्त ऋषिकेश का जिम्मा दिया गया है।

सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह को सचिव नैनीताल विकास प्राधिकरण और महाप्रबंधक केएमवीएन का जिम्मेदारी दी गई है।

बाध्य प्रतीक्षा में गोपाल राम बिनवाल

पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह को उपाध्यक्ष, टिहरी झील विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर आयुक्त ऋषिकेश के पद पर तैनात गोपाल राम बिनवाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

वहीं, फिलहाल हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव का पद भी फिलहाल खाली है। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ और स्थानांतरण हो सकते हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top