
मसूरी-कैम्पटी रोड पर जीरो प्वाइंट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए के गेट के पिलर सड़ चुके हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
मसूरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए के मसूरी कैम्पटी रोड़ पर जीरो प्वाइंट पर बने गेट के दोनों पिलर सड़ चुके हैं और तेज हवा या तूफान की चपेट में आने से टूट सकते हैं, जिससे दुर्घटना हो सकती है।
इस मार्ग पर पूरे दिन भर भारी यातायात रहता है और स्कूली बच्चे व उनके वाहन गुजरते हैं। साथ में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के वाहन भी यहीं से गुजरते हैं।
कंपनी गार्डन, कैम्पटी फॉल तथा एनएच 507 की ओर जाने वाले वाहन भी यहीं से होकर गुजरते हैं। यह गेट तथा इसके पिलर भारी लोहे के बने हुए हैं, और तेज हवा की चपेट में आने से सड़े हुए पिलर अगर टूट गए तो जान माल का नुकसान हो सकता है। संबंधित विभाग इस मामले में अनजान बना हुआ है।









